अवैध बालू उठाव को लेकर दो गुटोंं मेंं मारपीट, कई घायल

अवैध बालू उठाव को लेकर दो गुटोंं मेंं मारपीट, कई घायल

थाना क्षेत्र के गुरहा गांव स्थित कोयल नदी में अवैध बालू उठाव को लेकर दो गुटों में झड़प हुई है. उक्त घटना में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हुए हैं. घायलों में एक पक्ष के मेढना गांव निवासी मनोज सिंह और दूसरे पक्ष के गुरहा गांव निवासी चीकू सिंह शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार गुरहा बालू घाट से अवैध बालू उठाव करने को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गयी. इसमें एक पक्ष के मनोज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है. वहीं दूसरे पक्ष की चिकू सिंह को भी गंभीर चोट आयी है. उसके साथ ही अन्य लोग भी घायल हुए हैं. हालांकि उक्त मामले में गढ़वा थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >