समय सीमा तय कर लंबित मामलों का निष्पादन करेंः आइजी

आइजी ने एसपी के साथ रंका एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण

आइजी ने एसपी के साथ रंका एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण प्रतिनिधि, गढ़वा पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बुधवार को रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ जिले के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार भी मौजूद थे. निरीक्षण के पूर्व आइजी को पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. आइजी ने अपने निरीक्षण की शुरुआत एसडीपीओ कार्यालय के अभिलेखागार (रिकॉर्ड रूम), कंप्यूटर कक्ष और कार्यालय कक्ष की बारीकी से जांच की. उन्होंने रिकॉर्ड रूम में फाइलों और केस डायरी के रख-रखाव की स्थिति देखी और फाइलों को व्यवस्थित ढंग से अपडेट रखने के निर्देश दिया. निरीक्षण के बाद आइजी ने एसपी अमन कुमार और रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह के साथ बैठक की. बैठक में अनुमंडल के पुराने लंबित और महत्वपूर्ण कांडों की बिंदुवार समीक्षा की गयी. आइजी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि एक निश्चित समय-सीमा (डेडलाइन) तय कर इन कांडों का अविलंब निष्पादन सुनिश्चित करें. आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए आइजी ने कहा कि पुलिस आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें. उन्होंने फरियादियों के आवेदनों का समय पर निपटारा करने और समयबद्ध तरीके से कार्यों के निष्पादन का निर्देश दिया. इसके अलावा क्षेत्र में मादक पदार्थों और शराब की तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाने और छत्तीसगढ़ की सीमा से होने वाली अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस गश्त (पेट्रोलिंग) को और अधिक प्रभावी बनाने की हिदायत दी. मौके पर पुलिस विभाग के कई अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >