उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थि सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थि सम्मानित

गढ़वा. शहर के संघत मुहल्ला स्थित मॉडल इन्फेंट स्कूल में गुरुवार को परीक्षा फल वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच परीक्षाफल का वितरण किया गया व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सुशील कुमार केसरी, समाजसेवी विजय कुमार केसरी, आदर्श विवाह समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार पाठक एवं पार्षद पारस नाथ कश्यप उपस्थित थे. मौके पर विद्यालय के संरक्षक स्व समाजसेवी राम किशुन केसरी के पुत्र सुशील कुमार केसरी ने 10 जरूरतमंद विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री प्रदान की. उन्होंने कहा कि उनके पिता का सपना था कि समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की मदद की जाए और वे उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. कार्यक्रम में रजनीश कुमार पाठक, वेद प्रकाश, सुभाष कुमार केसरी, रामानंद चौबे, सच्चिदानंद धर दुबे, संजय कुमार ठाकुर, धनंजय ठाकुर, मंजू देवी, तनु तिवारी, अलका दुबे, खुशी कुमारी, गिनी देवी, सुनील कुमार कुशवाहा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >