हाथी ने दो महिला को पटककर किया घायल, एक गंभीर

हाथी ने दो महिला को पटककर किया घायल, एक गंभीर

प्रतिनिधि, गढ़वा चिनिया थाना क्षेत्र के बगइदामर जंगल के पास रविवार को हाथी ने दो महिलाओं को पटक कर घायल कर दिया. घायलों में विलायतीखैर गांव निवासी कमला देवी व फुलमतिया देवी शामिल है. दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि कमला व फुलमतिया बगइदामर के पास अपने खेत को देखने के लिए गयी थी. इसी दौरान अचानक जंगल से निकलकर लगभग दर्जनभर हाथियों ने उन्हें घेर लिया. इसके बाद उक्त दोनों महिलाओं को हाथी ने सूंड़ में लपेटकर पटक दिया. इस बीच आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे और हाथियों को वहां से भगाया. इसके बाद दोनों घायल महिला को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां कमला देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >