गढ़वा. गढ़वा शहर व आसपास के इलाकों में रविवार को निर्धारित मेंटेनेंस कार्य को लेकर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग के कनीय अभियंता कमल कुमार ने बताया कि बी मोड़ रेहला ग्रिड में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण 33 केवी गढ़वा-2 फीडर कुछ समय के लिए बंद रहेगा. इसके साथ ही 33 केवी गढ़वा-2 फीडर व गढ़वा-2 पावर हाउस में भी रखरखाव कार्य किया जायेगा. उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान सोनपुरवा, बाजार, ऊंचरी व टंडवा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जायेगी. साथ ही विभाग ने इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है.
मेंटेनेंस कार्य को लेकर आज तीन बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
मेंटेनेंस कार्य को लेकर आज तीन बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
