गढ़वा. अंजुमन इतेहादुल मुस्लेमीन से जुड़े मुस्लिम समाज के लोगों की एक बैठक गुरुवार को गढ़वा शहर स्थित होटल पद्मावती के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रत्याशी सिराज अहमद अंसारी ने की. बैठक में संगठन के सदर के निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव पर विस्तृत चर्चा की गयी. आशिक अंसारी ने बताया कि़ संगठन को फिर से सक्रिय करने और दीन व धर्म के पालन के लिए एकजुट होने का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि 59 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति गठित की गयी है. निर्णय लिया गया है कि 26 अक्टूबर को सदर पद के लिए मतदान के माध्यम से चुनाव कराया जायेगा. नामांकन प्रक्रिया 12 से 14 अक्टूबर तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार आधार कार्ड और 1100 रुपये शुल्क के साथ नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं. बैठक में मोजिब अंसारी, समसूल होदा, याकूब इकबाल, फिरोज अंसारी, गुड्डु खान, आफताब आलम, फरीद खान, सोएब खान, नौशाद कुरैशी, सैफुल्लाह खान, शमीम अंसारी, महबूब मुखिया, अलीजामा मुखिया, मुमताज रंगसाज, एनुल हक अंसारी, अख्तर अंसारी, यूनूस अजीजी, ताहिर अंसारी और मौलाना संजर आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
