झाड़ी में मिला आठ माह का बच्चा, इलाजरत

झाड़ी में मिला आठ माह का बच्चा, इलाजरत

गढ़वा. शहर के टंडवा मुहल्ला स्थित साईं अस्पताल के पास से शुक्रवार को झाड़ी से एक आठ माह का बच्चा मिला. उसे सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में बताया गया कि शुक्रवार की सुबह में टंडवा निवासी राजू राम ने बच्चे को झाड़ी देखा. राजू इसके बाद उसकी पत्नी किरण देवी ने इसकी जानकारी गढ़वा थाना को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को अपने कब्जे में लेकर सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया. इसे बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सीडब्ल्यूसी के सदस्य मुकेश सिंह, राजीव रंजन तिवारी व रेणू देवी ने बताया कि बच्चे के माता-पिता का पता लगाया जा रहा है, यदि उनका पता नहीं चलता है, तो उसके बाद उसे विशेष गृह दत्त संस्था में भेज दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >