निर्माणाधीन सड़क पर उड़ रही धूल, लोग परेशान

निर्माणाधीन सड़क पर उड़ रही धूल, लोग परेशान

रमना. रमना से विशुनपुरा निर्माणाधीन मुख्य पथ पर उड़ती धूल से कर्णपुरा के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीण पूर्व मुखिया पवन कुमार गुप्ता, रवींद्र साह, धीरज गुप्ता, नीरज गुप्ता, रितेश कुमार, सुनील कुमार, मोतीचंद, गोपाल पांडेय, जितेंद्र पासवान, हीरा लाल, ब्रजेश ठाकुर, अजय बियार अभिमन्यु कुमार व अमरेश कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन सड़क को तोड़कर कार्य किया जा रहा है. लेकिन इस पर कभी पानी का छिड़काव नहीं हो रहा. इधर पिछले एक महीने से सड़क पर दिन-रात धूल उड़ रही है. इस से राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि लगातार धूल उड़ने से श्वास सहित अन्य समस्याएं हो रही हैं. लेकिन अभी तक कभी पानी का छिड़काव शुरू नहीं किया गया है. लोगों ने कहा कि संवेदक ने कदम नहीं उठाय, तो वे सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >