रंका. रंका में शुक्रवार देर शाम तेज बारिश व तुफान के कारण कार पर एक पेड़ गिर गया. इससे कार में बैठे सवारी को कोई क्षति नहीं पहुंची है. जानकारी के अनुसार कार गढ़वा से रंका की ओर जा रही थी. कार में चालक सहित चार लोग सवार थे. सभी विशुनपुरा से बड़गड़ जा रहे थे. रंका चेकनाका के पास पहुंचते ही एक विशाल पेड़ कार पर गिर गया. इस घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गयी. पेड़ गिरने के कारण एनएच 343 दो घंटा जाम हो गया. अंबिकापुर से आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इसकी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह व वन कर्मी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पेड़ को काट कर हटाया. इधर गर्जन के साथ तेज बारिश व तुफान के कारण इलाके में ग्यारह बिजली के पोल-तार समेत दर्जनों पेड़ गिर गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
