बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का किया वितरण

बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का किया वितरण

गढ़वा. भाजपा नेता डॉ पातंजलि केसरी ने बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 134 वीं जयंती के अवसर पर शहर के टंडवा नदी के किनारे के गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया. इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि बाबा साहेब ने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. संविधान निर्माण के साथ समाज को शिक्षित बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि शिक्षा में समाज को बदलने की क्षमता होती है. बाबा साहेब व्यक्ति नहीं विचार थे. कोई भी महापुरुष किसी वर्ग विशेष अथवा समुदाय का नहीं होता है. देश और समाज के विकास के लिए किये गये उनके कार्य अविस्मरणीय है. युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार चौबे ने कहा कि जिस भारत का सपना बाबा साहेब ने देखा था आज उसे साकार करने के लिए संकल्प लेने का दिन है. कार्यक्रम को भाजपा नेता अरविंद तूफानी सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया. उपस्थित लोग : मौके पर रवींद्र जायसवाल, उमेश कश्यप, अब्दुल मन्नान, रविंद्र पासवान, डॉ विजय प्रसाद, धनंजय गौड़ व संतोष कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >