केतार. कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत केतार प्रखंड की परसोडीह पंचायत में एक हजार किसानों के बीच गरमा मूंग के उन्नत बीज के साथ नैनो यूरिया, नीम आधारित कीटनाशक, फॉस्फोरस, जिप्सम व डोलोमाइट का वितरण किया गया. इस अवसर पर बीटीएम राकेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से निःशुल्क उन्नत बीज व कृषि सामग्री उपलब्ध करा रही है. उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की सलाह देते हुए कहा कि अधिक उत्पादन के लिए खेत की गहरी जुतायी कर मिट्टी को भुरभुरी बनाना जरूरी है. जुतायी के बाद ही बुआई करने से फसल की पैदावार अच्छी होती है. कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि सुरेश कुमार, सुरेंद्र पाल, सोनी देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी, शिला देवी, शोभा देवी एवं अनिता देवी सहित कई किसान मौजूद थे.
किसानों के बीच मूंग बीज व कृषि सामग्री का वितरण
किसानों के बीच मूंग बीज व कृषि सामग्री का वितरण
