गढ़वा. शहर के सोनपुरवा स्थित बीएनटी सेंट मेरी स्कूल में विद्यार्थियों ने दिवाली के पूर्व सामाजिक सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया. रविवार को विद्यालय द्वारा आयोजित डोनेशन ड्राइव कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने जरूरतमंदों के बीच फल, कपड़े, खिलौने, कंबल और अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया. इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक व प्रधानाचार्य उपस्थित थे. निदेशक उमाकांत तिवारी ने कहा की असली दिवाली वही है जब हम मानवता का परिचय दें. उन्होंने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि त्योहार का सच्चा आनंद दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने से मिलता है. प्रधानाचार्य अमित तिवारी ने कहा कि केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं, बल्कि ज्ञान का बोध और उसका व्यावहारिक प्रयोग भी समान रूप से आवश्यक है. इस अवसर पर रवि कुमार गुप्ता, जया तिवारी, कुमारी रूपम, मोहम्मद असलम, रुक्मिणी द्विवेदी, राजीव विश्वास, केदार नाथ पांडेय, रजत रॉय, राजेन्द्र प्रसाद, अजय सिंह, रीना कुमारी, वरिष्ठ शिक्षिका रश्मिबाला मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
