ओबरा में 108 जरूरतमंदों के बीच बांटें कंबल

ओबरा में 108 जरूरतमंदों के बीच बांटें कंबल

गढ़वा. ओबरा पंचायत में बुधवार को 108 आदिम जनजाति के लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. पंचायत के भदुआ, अन्नराज, नवाडीह, तुलबुला एवं बूढ़ी गंहार गांवों के जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के सबसे कमजोर वर्ग, दिव्यांगों और वृद्धों को ठंड से सुरक्षा प्रदान करना था. कंबल वितरण के दौरान जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक पंकज कुमार गिरि ने लाभुकों से संवाद किया. उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और दैनिक समस्याओं के बारे में भी पूछा. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में राहत कार्य निरंतर जारी रहेंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड की चपेट में न आये. मौके पर ओबरा पंचायत की मुखिया कौशल्या देवी, पंचायत सहायक लक्ष्मी राम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >