गढ़वा. रामा साहू इंडोर स्टेडियम में गढ़वा जिला साइकलिंग संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पाठक के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में वर्ल्ड बायसाइकिल डे पखवाड़ा सह खेलो इंडिया अस्मिता विमन सिटी लीग के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गयी. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न शहरों के लिए खेल प्रभारी व तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति की गयी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भवनाथपुर में 8 जून, बंशीधर नगर में 11 जून, रंका में 12 जून व मझिआंव एवं गढ़वा में 14 जून को प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.बैठक में रंका के लिए राजेश कुमार पांडे को खेल प्रभारी नियुक्त किया गया. गढ़वा के लिए अरविंद कुमार दुबे को खेल प्रभारी बनाया गया. वहीं बंशीधर नगर एवं भवनाथपुर के लिए अजय कुमार गुप्ता व मझिआंव के लिए संतोष कुमार मौर्य को खेल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी. इसके अलावा तकनीकी अधिकारियों के रूप में सुशील तिवारी, अजयकांत, किशोर कुणाल, दीपक कुमार एवं चंद्र बहादुर सिंह की नियुक्ति की गयी.
खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग के सफल आयोजन पर मंथन
खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग के सफल आयोजन पर मंथन
