डीआइजी ने झारखंड-यूपी सीमा का किया निरीक्षण

डीआइजी ने झारखंड-यूपी सीमा का किया निरीक्षण

पलामू डीआइजी वाइएस रमेश ने बुधवार को झारखंड-उत्तर प्रदेश सीमा का निरीक्षण किया. डीआइजी के साथ गढ़वा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय भी उपस्थित थे. डीआइजी ने चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस बल, मजिस्ट्रेट व सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य बिंदुओं की जानकारी ली. चेकपोस्ट निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डीआईजी ने कहा कि चुनाव की तैयारियों को लेकर झारखंड के अंतिम चेकपोस्ट पर आज निरीक्षण किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन के लिए शांतिपूर्ण व भयमुक्त चुनाव कराना प्राथमिकता है. इसको लेकर पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी को सर्विलांस से जोड़ने सहित अन्य तैयारियों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराना पुलिस की जिम्मेवारी है. इससे पूर्व डीआइजी ने बंशीधर मंदिर जाकर पूजा अर्चना की. मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह व थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >