गढ़वा में पीएम श्री विद्यालयों का उप सचिव ने किया सघन निरीक्षण

शिक्षा विभाग के उप सचिव अनूप कुमार ने रक्सी और रोहनियाटांड़ के पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण किया. उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रों की उपस्थिति और समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए.

रमकंडा (गढ़वा). शिक्षा विभाग के उप सचिव अनूप कुमार ने रविवार को पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय रक्सी, रमकंडा और पीएम श्री उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रोहनियाटांड़, मदगड़ी (क) का सघन निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने दोनों विद्यालयों की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

पढ़ाई और शिक्षण व्यवस्था की ली जानकारी

उप सचिव ने कक्षाओं में चल रही पढ़ाई, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया तथा विद्यालय में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, स्वच्छता व्यवस्था और मध्याह्न भोजन की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया. साथ ही प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों तथा बच्चों की पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली.

ये भी पढ़ें- जय मां शेरावाली संघ की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन, 10वीं बार अध्यक्ष बने सुनील कुमार

बच्चों की नियमित उपस्थिति पर दिया जोर

उप सचिव ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. पढ़ाई के साथ बच्चों में अनुशासन, रचनात्मकता और सीखने की क्षमता विकसित करने के लिए शिक्षक पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें.

शिक्षकों को दायित्व निष्ठा से निभाने का निर्देश

उप सचिव ने विद्यालय की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार को लेकर प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को दिशा-निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है. सभी शिक्षक अपने दायित्वों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करें. निरीक्षण के दौ

ये भी पढ़ें- विशुनपुरा थाना के नए प्रभारी का स्वागत, निवर्तमान प्रभारी को दी गई विदाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >