आवास की सूची की जांच कर कार्रवाई की मांग

झारखंड आंदोलनकारी गढ़वा के अध्यक्ष सह झामुमो नेता राम सागर उरांव ने मेराल प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास व अबुआ आवास की सूची में अनियमितता किये जाने का आरोप लगाया है

गढ़वा. झारखंड आंदोलनकारी गढ़वा के अध्यक्ष सह झामुमो नेता राम सागर उरांव ने मेराल प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास व अबुआ आवास की सूची में अनियमितता किये जाने का आरोप लगाया है. श्री उरांव ने बीडीओ से इसको देखते हुए इस योजना के लाभुकों की सूची का घर-घर जाकर जांच करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद अयोग्य लाभुकों को सूची से हटाकर योग्य लाभुकों को सूची में शामिल करने एवं अयोग्य लाभुकों की सूची में नाम दर्ज करनेवाले दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >