संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ ने कुलपति को सौंपा मांगपत्र

संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ ने कुलपति को सौंपा मांगपत्र

गढ़वा. संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल महासंघ के अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय के नेतृत्व में नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात कर उनका स्वागत किया. इसके बादत संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों से जुड़ी समस्याओं को लेकर उन्हें मांगपत्र सौंपा. मांगपत्र में महासंघ ने अनुदान राशि समय पर जारी करने, संबद्ध महाविद्यालयों को विश्वविद्यालय के सिंडिकेट में प्रतिनिधित्व देने, मूल्यांकन सहित परीक्षा विभाग से जुड़ी सभी बकाया राशि का तत्काल भुगतान कराने और संबद्ध महाविद्यालयों के प्राध्यापकों को भी पीएचडी कराने का अधिकार देने जैसी मांग शामिल है. कुलपति श्री सिंह ने परीक्षा विभाग से संबंधित सभी लंबित भुगतानों को एक पखवाड़े के भीतर निपटाने का आश्वासन दिया है. साथ ही अन्य मांगों पर भी नियम संगत समाधान का भरोसा दिलाया. उपस्थित लोग : इस अवसर पर महासंघ के संरक्षक एवं लातेहार कॉलेज के प्राचार्य प्रो प्रदीप तिवारी, एके सिंह, जपला कॉलेज के प्राचार्य सूर्यमणि सिंह, संत तुलसीदास कॉलेज रेहला के प्राचार्य संतोष कुमार मिश्रा, महासंघ के महासचिव डॉ बंशीधर सिंह, बीएसएम कालेज भवनाथपुर के प्रो अफजल, प्रो संजीत कुमार, गोपीनाथ सिंह महिला कालेज के डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ महिपाल सिंह, एके सिंह, जपला के डॉ रामसुभग सिंह, एमके कॉलेज पांकी के डॉ राजकमल वर्मा, डॉ. मधेसर सहाय, सुखदेव सहाय डिग्री कालेज के प्रो अंजनी पाठक, अनुपम मिश्रा व अमरेश पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >