डीलरों ने एक सप्ताह बाद भी नहीं दिया स्पष्टीकरण

डीलरों ने एक सप्ताह बाद भी नहीं दिया स्पष्टीकरण

रमकंडा.

रमकंडा प्रखंड के राशन डीलर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) का आदेश नहीं मानते. एक सप्ताह के बाद भी राशन डीलरों ने आपूर्ति पदाधिकारी को स्पष्टीकरण का जवाब देना मुनासिब नहीं समझा. दरअसल पिछले दिनों आपूर्ति पदाधिकारी ने राशन वितरण में अनियमितता के मामलों को लेकर प्रखंड के आठ राशन डीलरों से 24 घंटे में स्पष्टीकरण का जवाब मांगा था. लेकिन इनमे कुछ को छोड़ ज्यादातर डीलरों ने एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया है. इस संबंध में आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिन डीलरों से अबतक जवाब नहीं मिला है, उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों से अनुशंसा की जायेगी.

गोदाम से डीलरों को मिलता है पूरा राशन : इधर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने गोदाम से डीलरों को कम राशन मिलने की बात खारिज कर दी. उन्होंने कहा कि डीलरों की ओर से लाभुकों को पूरा राशन दिया जाता है. लेकिन सुदूरवर्ती पंचायतों के साथ-साथ रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के डीलरों द्वारा राशन कटौती कर वितरण किये जाने की शिकायत है. विभागीय रिकॉर्ड के मुताबिक राशन डीलरों को उनके आवंटन के अनुरूप गोदाम से राशन उपलब्ध कराया जाता है. इसके बावजूद इन लोगों पर बोरी में कम अनाज का बहाना बनाकर लाभुकों के राशन की कटौती कर वितरण किये जाने की शिकायत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJAY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >