रंका प्रखंड के गोदरमाना में कनहर नदी पर बने एनिकट गेट के अंदर एक नवजात शिशु का शव देखा गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संबंधित स्थल पर सुबह से ही सफेद झोला देखा जा रहा था. लेकिन किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया. बाद में एक मछुआरे ने करीब तीन बजे के आसपास झोला खाली करने के दौरान नवजात शिशु का शव देखा. इसके बाद यह बात फैल गयी. सूचना मिलने पर रंका थाना प्रभारी अनिल नायक घटना स्थल पर पहुंचे व शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया.
बोरे में बंद मिला नवजात का शव

गढ़वा
Copied link
बोरे में बंद मिला नवजात का शव