दो दिनों से गुम बच्चे का शव कच्चे कुएं में मिला

दो दिनों से गुम बच्चे का शव कच्चे कुएं में मिला

मेराल. मेराल थाना क्षेत्र के मेराल पूर्वी पंचायत में विगत दो दिन से गुम सुरेंद्र साव के पांच वर्षीय पुत्र शिव पूजन साव का शव शनिवार की सुबह उसके घर के पास स्थित कच्चे कुएं से बरामद किया गया है. कयास लगाया जा रहा है की खेलने के दौरान बच्चा कुएं में गिर गया होगा. इस मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने शुक्रवार को मेराल थाना में सनहा दर्ज कराया गया था. साथ ही रिश्तेदारों को भी इसकी सूचना दी गयी थी. सनहा दर्ज होने के बाद पुलिस ने बच्चे की खोजबीन की. शनिवार की सुबह शव कच्चे कुएं में तैरता पाया गया. कुएं से शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया. परिजनों ने किसी पर हत्या का संदेह नहीं जताया है. उनका मानना है कि खेल के दौरान बच्चा किसी तरह कुएं में गिर गया होगा. इस वजह से बिना अंत्यपरीक्षण के ही शव की अंत्येष्टि कर दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >