गढ़वा. जिले के नव पदस्थापित उपायुक्त अनन्य मित्तल से युवा झामुमो नेता प्रियम सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर प्रियम सिंह ने उन्हें बुके भेंट कर उनका स्वागत किया. मुलाकात के दौरान प्रियम सिंह ने जिले के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा करते हुए युवाओं की भागीदारी, रोजगार के अवसर, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया. उन्होंने विश्वास जताया कि उपायुक्त अनन्य मित्तल के नेतृत्व में गढ़वा जिले में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आयेगी और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जायेगा. वहीं उपायुक्त अनन्य मित्तल ने इस आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं के सहयोग से कार्य किया जायेगा.
जिले की समस्याओं से डीसी को कराया अवगत

जिले की समस्याओं से डीसी को कराया अवगत
Copied link
जिले की समस्याओं से डीसी को कराया अवगत