अनियंत्रित बाइक पोल से टकरायी, बच्ची समेत दंपती घायल

अनियंत्रित बाइक पोल से टकरायी, बच्ची समेत दंपती घायल

धुरकी (गढ़वा). धुरकी थाना क्षेत्र के बिलासपुर-धुरकी मार्ग पर बीरबल चौराहे के समीप गुरुवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15 फीट दूर स्थित बिजली के खंभे से टकरा गयी. इस हादसे में बाइक सवार सुरेंद्र भुइयां, उनसी पत्नी किरण देवी और पुत्री शालिनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र अपनी पत्नी और बेटी को बाइक पर बैठाकर बिलासपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण वह खंभे से टकरा दया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रमुख अजय प्रसाद गुप्ता मौके पर पहुंचे.उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से तत्परता दिखाते हुए अपने निजी वाहन से तीनों घायलों को इलाज के लिए नगर उंटारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर आये दिन बाइक दुर्घटनाएं हो रही हैं. तीन दिन पहले भी इसी सड़क पर एक बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >