बेटी को नेतृत्व के देने के युग में प्रवेश कर चुका है देश: अरूणा
Copied link
नारी शक्ति वंदन अधिनियम का मेदिनीनगर की मेयर अरूणा संकर ने किया समर्थन
नारी शक्ति वंदन अधिनियम का मेदिनीनगर की मेयर अरूणा संकर ने किया समर्थन
प्रतिनिधि, गढ़वा मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर अरूणा शंकर ने रविवार को गढ़वा परिसदन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार द्वारा लाये गये ””नारी शक्ति वंदन अधिनियम”” का पुरजोर समर्थन किया. उन्होंने कहा कि देश अब ””बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ”” के संकल्प से आगे बढ़कर ””बेटी को नेतृत्व”” देने के युग में प्रवेश कर चुका है. मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हमेशा महिलाओं के सम्मान को प्राथमिकता दी है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने समाज की मानसिकता को बदलने का काम किया, ठीक उसी प्रकार यह प्रस्तावित नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को नीति निर्धारण की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें ””नेतृत्वकर्ता”” के रूप में स्थापित करेगा. अब बेटियां सिर्फ घर या दफ्तर नहीं संभालेंगी, बल्कि देश के लोकतंत्र की सबसे बड़ी पंचायत यानी लोकसभा और विधानसभाओं में बैठकर राष्ट्र की नियति तय करेंगी. 33 प्रतिशत आरक्षण केवल एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह उन करोड़ों बेटियों के सपनों को पंख देने की गारंटी है, जो देश की सेवा का जज्बा रखती हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों में महिलाओं ने पहले ही अपनी प्रशासनिक क्षमता और सूझबूझ का परिचय दिया है. अब समय आ गया है कि वहीं नेतृत्व क्षमता राष्ट्रीय पटल पर भी दिखे. इस अधिनियम के आने से राजनीति में परिवारवाद की जगह योग्यता और जमीनी संघर्ष करने वाली महिलाओं को स्थान मिलेगा. मेयर अरूणा शंकर ने गढ़वा जिले की महिलाओं और प्रबुद्ध जनों से इस ऐतिहासिक बदलाव का समर्थन करने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, जिला मंत्री बबलू पटवा,,कंचन जायसवाल, पार्वती सिंह, अनिता गुप्ता, रेखा गुप्ता, वैदिका केसरी, गीता देवी, बबीता देवी, लालति देवी, प्रीति गुप्ता, डॉ पतंजली केसरी, विवेकानंद तिवारी, अशोक केसरी, लक्ष्मी पांडेय आदि मौजूद थीं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.