तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे संविदाकर्मी

तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे संविदाकर्मी

शनिवार से झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लॉयज फेडरेशन झारखंड रांची के आह्वान पर छह सूत्री मांगों को लेकर गढ़वा नगर परिषद के सभी संविदा एवं दैनिक मजदूर कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन नगर परिषद कार्यालय पर जमे रहे. इस दौरान कर्मियों ने सरकार का पुरजोर विरोध किया और परिषद कार्यालय के बाहर अपने मांगो के समर्थन में नारेबाजी की. वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन झारखंड सरकार की वादाखिलाफी को लेकर है. उपस्थित लोग : मौके पर फेडरेशन के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष राजेश राम, उपाध्यक्ष रामानुज प्रसाद, असदुल्लाह अंसारी सचिव, अमित कुमार कुशवाहा संगठन मंत्री, अनिल कुमार रवि, राजू राम, कोषाध्यक्ष विकास कुमार दुबे, महामंत्री राजकुमार व मीडिया प्रभारी अमल पुष्प तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >