कांडी, गढ़वा : कांग्रेस नेता प्रभात दुबे उर्फ बडू दुबे ने सोमवार को कांडी प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली. घटहूँवा कला में ग्रामीणों ने नदी पर पुल और गांव में सड़क निर्माण की मांग रखी. प्रभात दुबे ने समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया.
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फसल नुकसान का जायजा
दौरे के दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित हेठार क्षेत्र के गांवों में फसल नुकसान का जायजा लिया. उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की.
प्रभात दुबे ने कहा कि क्षेत्र का विकास और अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है. जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराना ही जनसेवा का उद्देश्य है.
दौरे में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जवाहर राम, परसु राम, शंभु पांडेय, धर्मेंद्र गुप्ता, राजेंद्र तिवारी, रामसूरत चंद्रवंशी, पंकज मेहता, इस्लाम अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.
