सुरक्षा नियमों के साथ सजगता से व्यवसाय करें

सुरक्षा नियमों के साथ सजगता से व्यवसाय करें

गढ़वा.

अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने एक घंटे के साप्ताहिक कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम में अनुमंडल क्षेत्र के होटल संचालकों के साथ अपने यहां कॉफी पर अनौपचारिक संवाद किया. मंगलवार को आयोजित इस सप्ताह के कॉफी विद एसडीएम में होटल मालिकों, प्रबंधकों के अलावा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार एवं जिला पर्यटन कार्यालय के विशेषज्ञों ने सहभागिता निभायी. होटल महाराजा पैलेस के संचालक प्रकाश कुमार ने मझिआंव मोड़ एवं आसपास में टेंपो तथा टोटो चालकों के चलते लगने वाले जाम की शिकायत की. इस पर एसडीएम ने बैठक में मौजूद कार्यपालक पदाधिकारी से पूरे शहर में शहरी प्रबंधन दुरुस्त करने को कहा. कुछ होटल व्यवसायों ने साफ-सफाई का मुद्दा भी उठाया.

होटल व्यवसायी पहली बार हुए एकजुटतिवारी रेस्ट हाउस के संचालक उमाकांत तिवारी तथा होटल पद्मावती के संचालक राघवेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि यह पहला मौका है जब गढ़वा के सभी होटल संचालक एक मंच पर आये हैं. इसका श्रेय काफी विद एसडीएम कार्यक्रम को जाता है. अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी सहभागियों से अपील की कि वे अपना व्यवसाय पूरी सजकता और सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए करें. अपने यहां प्रत्येक ठहरने वाले व्यक्ति की विवरणी आइडी के साथ संधारित करें तथा नियमित अंतराल पर इस सूची को थाना प्रभारी के साथ भी साझा कर विधि व्यवस्था संधारण में मदद करें.

अग्निशमन यंत्र एवं सीसीटीवी अनिवार्यएसडीएम ने सभी होटल मालिकों से कहा कि वे अपने होटल में पर्याप्त मेमोरी स्टोरेज के साथ आवश्यक संख्या में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था जरूर रखें. इस दौरान वे इस बात का भी ख्याल रखें कि भूलवश भी किसी की निजता का हनन न हो. उन्होंने कहा कि सभी होटल परिसरों में फायर सेफ्टी के नियमानुसार आवश्यक अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित रखें. उन्होंने कहा कि कुछ कैमरे इस प्रकार से अधिष्ठापित करें कि उनके दोनों ओर मुख्य मार्ग का कवरेज आ जाये, ऐसे कैमरे कई बार प्रशासनिक दृष्टिकोण से बहुत काम के हो जाते हैं.

झारखंड टूरिज्म से पंजीकरण करवा लेंएसडीएम ने सभी होटल संचालकों को सुझाव दिया कि वे झारखंड पर्यटन विभाग से अपना पंजीकरण जरूर करवा लें, ऐसा करना न केवल प्रावधान के तौर पर अनिवार्य है बल्कि इसके कई फायदे हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार से संबद्धता प्राप्त करने के बाद होटल का प्रोफाइल तो अच्छा होता ही है, उसकी विश्वसनीय भी बढ़ती है. साथ ही सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभों में भी यह कारगर कदम साबित होता है.

गढ़वा के पर्यटन स्थलों के चित्र होटल में लगाने का सुझावएसडीएम ने होटल प्रबंधन से जुड़े लोगों को सुझाव दिया कि वे गढ़वा के अच्छे-अच्छे पर्यटन स्थलों जैसे सुखलदरी, अन्नराज डैम, खजूरी डैम, बंशीधर मंदिर, गढ़ देवी मंदिर आदि के फोटो, पोट्रेट अपने होटल परिसरों में जरूर लगायें. फोटो के साथ उसकी संक्षिप्त विवरणी जैसे उस पर्यटन स्थल की होटल से दूरी, इतिहास आदि ताकि झारखंड या झारखंड से बाहर के जो आगंतुक गढ़वा आते हैं होटलों में लगे इन फोटो को देखकर उनके मन में यहां के पर्यटन क्षेत्रों के प्रति उत्सुकता जागृत होगी, इससे गढ़वा का पर्यटन विकसित होगा.

इनकी रही सहभागिता : कार्यक्रम में होटल रॉयल पद्मावती, एसएनसी इंटरनेशनल, होटल कृष्णा हरि, होटल जी श्री, गुपुत वाटिका, तिवारी रेस्ट हाउस, होटल वीनस इंटरनेशनल, सांझा चूल्हा, होटल ठाकुर महल, होटल विकास इन, होटल राज पैलेस, होटल ग्रैंड व्यू व आरडीएस इन के संचालक तथा कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, जिला पर्यटन विशेषज्ञ पुष्कर गुप्ता, संदीप कुमार व गौरव कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >