स्वच्छता को दैनिक आचरण में अपनाने की आवश्यकता : निदेशक

स्वच्छता को दैनिक आचरण में अपनाने की आवश्यकता : निदेशक

गढ़वा. स्थानीय जीएन कान्वेंट प्लस टू स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केशरी व उपप्राचार्य बसंत ठाकुर ने की. इस दौरान निदेशक ने कहा कि स्वच्छता एक सेवा है और इसके प्रति नयी पीढ़ी को जागरूक करने की आवश्यकता है. हमें स्वच्छता को दैनिक आचरण में अपनाने की जरूरत है. इस अवसर पर बच्चों के बीच स्वच्छता शपथ, चित्रकला, स्वच्छता स्लोगन, डस्टबिन निर्माण, स्वच्छता पर निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक वीरेंद्र शाह, कृष्ण कुमार, विकास कुमार, मुकेश भारती, दिनेश कुमार, नीरा शर्मा,सरिता दुबे, नीलम कुमारी,सुनीता कुमारी,शिवानी कुमारी, रागिनी कुमारी,चंदा कुमारी, वर्षा कुमारी, कृष्ण कुमार, ऋषभ सिन्हा, संतोष प्रसाद, खुर्शीद आलम आदि की भूमिका सराहनीय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >