छुम छुम छनानन बाजे मैया पांव पैजनियां… पर झमे लोग

शहर के गोसाई बाग मैदान में रामनवमी को लेकर श्री राम सेना ने भजन संध्या का आयोजन किया. इस दौरान देश की मशहूर गायिका शहनाज अख्तर ने अपनी प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय कर दिया.

श्री बंशीधर नगर. शहर के गोसाई बाग मैदान में रामनवमी को लेकर श्री राम सेना ने भजन संध्या का आयोजन किया. इस दौरान देश की मशहूर गायिका शहनाज अख्तर ने अपनी प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय कर दिया. इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक अनंत प्रताप देव, युवा नेता दीपक प्रताप देव, श्री राम सेना अध्यक्ष रजनी कांत मधुर, मन्नू बाबा, झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय ने किया. उद्घाटन के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा विधायक ने कहा कि भगवान श्री राम हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं. हम सभी के आदर्श भगवान राम के जीवन चरित्र को अपनाकर समाज को आगे ले जा सकते हैं.उन्होंने कहा कि लोगों का सहयोग मिलता रहा, तो आगे भी इस तरह का कार्यक्रम होगा.उद्घाटन के बाद जैसे ही शहनाज अख्तर स्टेज पर आयी लोगों में जोश भर गया. इस दौरान शहनाज ने एक से बढ़कर एक गीत की प्रस्तुति दी. भजनों पर स्थानीय लोग झूम उठे. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गयी. इसके बाद शहनाज ने सुपरहिट भजन छुम छुम छनानन बाजे मैया पांव पैजनियां, पंडा कराय रहो पूजा मैया जी के झूमझूम के, जो राम को लाये हैं, हम उनको लाएंगे, ये भगवा रंग, माथे उनके बिंदिया सोहे, टिकली की बलिहारी राम जैसे कई प्रसिद्ध भजन गाकर लोगों को खूब झुमाया. पूरा मैदान खचाखच भरा था. प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किया गया था. एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी आदित्य नायक के अलावे आस पास के थानों से कई पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कार्यक्रम स्थल पर की गई थी. पुरुष महिला जवानों की भी बड़ी संख्या में लगाया गया था.

मैं धमकियों की नहीं करती परवाह, सनातन से है मेरी पहचान: शहनाज

श्री बंशीधर नगर पहुंची गायिका शहनाज अख्तर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की उनकी पहचान सनातन से है.बचपन से ही वे भजन गा रही है. उन्हें लगातार धमकियां मिलती है. लेकिन उसकी परवाह नहीं है.उन्होंने कहा कि श्री बंशीधर नगर आकर काफी अच्छा लगा. बंशीधर मंदिर में स्थापित भगवान श्री कृष्ण की अद्भुत प्रतिमा देखकर काफी अच्छा लगा। भगवान की ऐसी प्रतिमा कही नहीं है.

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

विधायक अनंत प्रताप देव, युवा नेता दीपक प्रताप देव, मन्नू बाबा, झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, लता देवी, श्री राम सेना अध्यक्ष रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू, तारकेश्वर पांडेय, सुनील कुमार पांडे, गट्टू कुमार, कामेश्वर प्रसाद, अमरनाथ पांडेय, मिंटू कुमार, संजीत कुमार छोटू, नीरज जायसवाल, राजा सिंह, बबलू जायसवाल, अशोक कुमार, कमलेश मेहता, कामता प्रसाद, प्रताप जायसवाल, उदय जायसवाल और अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >