गढ़वा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित बाल सुरक्षा योजना के तहत भवनाथपुर प्रखंड के मकरी गांव के दो परिवारों के बच्चों को स्पॉन्सरशिप प्रदान की गयी. मकरी गांव के विजेंदर सिंह और राजकुमार उरांव गुजरात में प्रवासी मजदूर के रूप में ड्राइवर का काम करते थे. गुजरात में ही सड़क दुर्घटना में दोनों की मृत्यु हो गयी थी. दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चों के भरण-पोषण में काफी कठिनाई हो रही थी. इसी को देखते हुए बाल सुरक्षा योजना के तहत सहायता उपलब्ध करायी गयी. स्व विजेंदर सिंह के पांच नाबालिग बच्चे हैं. इनमें से तीन बच्चों ने बाल कल्याण समिति के माध्यम से अनाथ बच्चों के स्पॉन्सरशिप के लिए आवेदन किया था. आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों बच्चों को स्पॉन्सरशिप की स्वीकृति दे दी गयी. इस सहायता से बच्चों की पढ़ाई और उनके भरण-पोषण में परिवार को सहारा मिलेगा. मौके पर पीएलवी मुरली श्याम तिवारी, सुधीर कुमार चौबे, नरेश चौधरी, तृप्ता भानु, जितेंद्र कुमार तथा भवनाथपुर सरैया के संतोष कुमार गुप्ता मौजूद थे.
मृतकों के बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप का लाभ
मृतकों के बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप का लाभ
