Garhwa News: रंका में 10 साल के बालक को जहरीले सांप ने डंसा, हालत गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा रेफर

रंका के रबदा खुरा गांव में 10 वर्षीय बालक को सांप ने डंस लिया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे गढ़वा रेफर किया गया है। जानें पूरी खबर।

रंका, गढ़वा : रंका थाना क्षेत्र के रबदा खुरा गांव निवासी पिंटु उरांव के 10 वर्षीय पुत्र बाल्मीकि उरांव को बुधवार को जहरीले सांप ने डंस लिया. घटना के बाद बालक की हालत गंभीर हो गयी. परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे.

मकई के खेत में सांप ने डंसा

परिजनों के अनुसार, बाल्मीकि मकई के खेत में बोदी खाने गया था. इसी दौरान जहरीले सांप ने उसके पैर में डंस लिया. सांप के डंसने के बाद बालक की हालत बिगड़ने लगी. परिजन उसे तत्काल रंका सीएचसी लेकर पहुंचे.

सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया गया. परिजनों के अनुसार, बाल्मीकि की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >