हरे राम, हरे कृष्ण के उद्घोष दीपाटोली गुंजायमान

हरे राम, हरे कृष्ण के उद्घोष दीपाटोली गुंजायमान

बड़गड़. प्रखंड के परसवार पंचायत के दीपाटोली चौक स्थित शिव चबूतरा प्रांगण में बसंत पंचमी व माघ माह के उपलक्ष्य में आयोजित 24 घंटे के अखंड कीर्तन का समापन हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ पुजारी राजू शुक्ला ने विधिवत पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलन कर किया. कीर्तन शुरू होते ही पूरा क्षेत्र ””हरे राम, हरे कृष्ण”” के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा. स्थानीय मंडलियों ने हारमोनियम, ढोल व मंजीरा की थाप पर भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं, जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये. आयोजन को सफल बनाने में अरविंद कुमार तिवारी, बिनोद सिंह, हरिलाल बड़ाईक, उमा प्रसाद, बाल विनोद सिंह, हुलास सिंह सहित आयोजन समिति के सदस्यों व ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >