रोमांचक मुकाबले में चैलेंजर ने जावा क्लब को नौ रन से हराया

जिला क्रिकेट लीग

जिला क्रिकेट लीग प्रतिनिधि, गढ़वा रामा साहू स्टेडियम में आयोजित जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को चैलेंजर क्रिकेट क्लब व जावा क्रिकेट क्लब की मुकाबला हुआ. इस रोमांचक मुकाबले में चैलेंजर क्लब ने नौ रन से जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चैलेंजर क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित ओवरों में 217 बनाये. टीम की ओर से अफजल अंसारी सर्वाधिक 33 रन बनायें. वहीं अंकित राज ने 32, तरुण व राजन ने 23-23, सागर मालाकार ने 28 व कुमार कार्तिक 15 रन का योगदान दिया. जबकि जावा क्रिकेट क्लब की ओर से शुभम कुमार ने 8 ओवर में 46 रन देकर 5 विकेट चटकाये. वहीं अंकित पांडेय व अंकित कमलापुरी ने एक-एक विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जावा क्रिकेट क्लब निर्धारित ओवरों में 208 रन ही बना सकी. टीम की ओर निशिकांत ने सर्वाधिक 61 रन की पारी खेली. वहीं तन्मय कुमार ने 50 ,सत्यम कुमार ने 34 व शुभम कुमार ने 18 रन बनाये. वहीं चैलेंजर क्रिकेट क्लब की ओर से सागर मालाकार ने 8 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट लिये. वहीं कुमार कार्तिक व प्रकाश यादव ने दो-दो विकेट चटकाये. मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सागर मालाकार को मैन ऑफ द मैच चुना गया. पुरस्कार धर्मेंद्र सिंह ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >