कांडी (गढ़वा). प्रखंड की खुटहेरिया पंचायत के भरत पहाड़ी गांव स्थित देवी धाम मंदिर के प्रांगण में 29 मार्च को चैता दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. यह कार्यक्रम युवा संघर्ष सेना की ओर से आयोजित हो रहा है. आयोजन के संबंध में युवा संघर्ष सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह उर्फ झुना सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. उन्होंने कहा कि चैता दुगोला का शुभारंभ शाम 7 बजे से होगा. इस बार का मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध गायक महाबीर यादव और राजमुनि झारखंडी के बीच होने वाला मुकाबला है, जिसमें दोनों कलाकार अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. झुना सिंह ने क्षेत्र के संगीत प्रेमियों और दर्शकों से अपील की है कि वे ससमय मंदिर प्रांगण पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लें. साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने और शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने में सहयोग करने का भी आग्रह किया है.
देवी धाम मंदिर में 29 मार्च को चैता दुगोला
देवी धाम मंदिर में 29 मार्च को चैता दुगोला
