आजसू के केंद्रीय सचिव छह साल के लिए निलंबित

आजसू के केंद्रीय सचिव छह साल के लिए निलंबित

आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव जयराम पासवान को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया है. इस संबंध में आजसू जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जयराम पासवान पिछले एक महीने से पार्टी विरोधी कार्य कर रहे थे. इसकी जानकारी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को दी गयी थी. पिछले बैठक में जयराम पासवान को जिला कमेटी की अगले दो बैठक के लिए निलंबित भी किया गया था. इस बीच बुधवार को केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देशानुसार जयराम पासवान को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है. श्री शर्मा ने बताया कि अब वह आजसू पार्टी के सदस्य भी नहीं रहेंगे. इसलिए कोई भी आजसू कार्यकर्ता राजनीतिक रूप से जयराम पासवान से किसी तरह का संपर्क नहीं रखेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >