सेंट्रल बैंक का समझौता शिविर 16 मार्च को

सेंट्रल बैंक का समझौता शिविर 16 मार्च को

मझिआंव. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की चंद्री शाखा ने ऋण धारकों को राहत देने के लिए 16 मार्च को एक एकमुश्त समझौता शिविर (वन टाइम सेटलमेंट कैंप) का आयोजन किया जायेगा. इस शिविर का उद्देश्य उन ग्राहकों को अवसर देना है, जिनके ऋण लंबे समय से बकाया है और वे उसे चुका नहीं पा रहे हैं. इस संबंध में शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि इस शिविर में ऋण धारकों को बकाया राशि पर 85 प्रतिशत तक की छूट दी जा सकती है. इसका लाभ विशेष रूप से उन खाता धारकों को मिलेगा, जिनके ऋण खाते एनपीए (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) की श्रेणी में आ चुके हैं. शिविर के दौरान ग्राहक बैंक अधिकारियों से सीधे मिलकर अपने बकाया ऋण के निपटारे के लिए समझौता कर सकते हैं. यदि ग्राहक तय की गयी शर्तों के अनुसार एकमुश्त भुगतान कर देते हैं, तो उन्हें ब्याज और पेनल्टी में बड़ी राहत मिल सकती है. साथ ही उन्होंने ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को आर्थिक राहत देना और पुराने बकाया ऋणों का समाधान करना है. इससे बैंक और ग्राहकों के बीच विश्वास भी मजबूत होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >