गढ़वा जिले में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम: रंका से लेकर मेराल तक शान से लहराया तिरंगा

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गढ़वा जिले के विभिन्न अनुमंडल एवं प्रखंड मुख्यालयों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला.

फोटो :- प्रभात खबर टोली गढ़वा. भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गढ़वा जिले के विभिन्न अनुमंडल एवं प्रखंड मुख्यालयों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला. सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी संस्थानों में निर्धारित समय पर आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रभात फेरी के जरिए वीर शहीदों को याद किया गया. रंका: एसडीओ ने फहराया झंडा, दी सलामी अनुमंडल मुख्यालय में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. अनुमंडल आवासीय कार्यालय एवं अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ रुद्र प्रताप ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी. वहीं, एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख लीलावती देवी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. असजद अंसारी ने झंडा फहराया. रंकाकला पंचायत सचिवालय में मुखिया रंजीत कुमार सोनी सहित विभिन्न विद्यालयों एवं बैंकों में भी ध्वजारोहण किया गया. मझिआंव व बरडीहा: सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख आरती दुबे एवं थाना परिसर में थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने झंडा फहराया. नगर पंचायत कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने ध्वजारोहण किया. आरके पब्लिक स्कूल, एलके पब्लिक स्कूल और अक्षर द पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम व लघु नाटक प्रस्तुत किए. बरडीहा प्रखंड कार्यालय में प्रमुख सुनीता देवी एवं थाना परिसर में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया. श्री बंशीधर नगर: विद्या मंदिर में योग और पिरामिड का प्रदर्शन सरस्वती विद्या मंदिर में मुख्य अतिथि जोखू प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया यहां भैया-बहनों द्वारा ””””””””देशभक्ति भाव नृत्य”””””””” और ””””””””संदेशे आते हैं”””””””” जैसे गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी गयी, आचार्य अमन केरकेट्टा के नेतृत्व में छात्रों ने पिरामिड और योग-व्यायाम का प्रदर्शन कर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया. प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया. धुरकी: “संविधान ही हमारी शक्ति “- बीडीओ प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख शांति देवी एवं थाना में थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने झंडा फहराया. कस्तूरबा विद्यालय में झंडोत्तोलन के बाद बीडीओ विमल कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था, जो हमें एकता और संप्रभुता का अधिकार देता है.हाजी नैमूल हक डिग्री कॉलेज में निदेशक हाजी नैयमूल हक अंसारी ने ध्वजारोहण किया. रमना व केतार: पंचायतों में मुखिया ने फहराया तिरंगा रमना प्रखंड कार्यालय में प्रमुख करुणा सोनी और थाना में प्रभारी आकाश कुमार ने झंडोत्तोलन किया. क्षेत्र की सभी पंचायतों जैसे सदर, सिलिदाग, बहियार और मड़वनिया में संबंधित मुखियाओं ने तिरंगा फहराया.उधर, केतार प्रखंड में प्रमुख चंद्रावती देवी ने प्रखंड कार्यालय और बीडीओ प्रशांत कुमार ने अंबेडकर चौक पर झंडा फहराया.विद्यालयों में आकर्षक झांकियां निकाली गयी मेराल व चिनिया: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उत्सव मेराल प्रखंड कार्यालय में प्रमुख दीपमाला देवी और थाना में थाना प्रभारी विष्णु कांत ने झंडा फहराया. रेलवे स्टेशन, अस्पताल और विभिन्न स्कूलों में भी उत्साह का माहौल रहा. चिनिया प्रखंड में प्रमुख सुनैना देवी ने प्रखंड प्रांगण में ध्वजारोहण किया. थाना परिसर में थाना प्रभारी अमित कुमार और अंबेडकर चौक पर समाजसेवी रामचंद्र राम ने तिरंगा फहराया. मदरसा और अन्य निजी संस्थानों में भी शान से तिरंगा लहराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >