पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में 60 पर केस

पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में 60 पर केस

प्रतिनिधि, रमना (गढ़वा) रमना थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में युवक पंकज बियार की मौत के बाद हुए उग्र प्रदर्शन और पुलिस पर हमले के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, सड़क जाम करने और पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में कुछ नामजद सहित 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआइआर) दर्ज की है. एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. गौरतलब है कि पंकज बियार की मौत के बाद गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने गढ़वा -नगर उंटारी मुख्य सड़क को जाम कर दिया था, जिसके कारण घंटों तक आवागमन बाधित रहा और मुआवजे की मांग को लेकर लोग अड़े रहे. स्थिति उस वक्त अनियंत्रित हो गयी, जब भीड़ में शामिल कुछ आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी पर हमला बोल दिया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को अंततः हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई. एसडीपीओ ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. एहतियात के तौर पर और जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए फिलहाल नामजद आरोपियों के नामों को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है. पुलिस उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान वीडियो फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >