हिमंता व बाबूलाल सहित सभी प्रत्याशी रहेंगे मौजूद

हिमंता व बाबूलाल सहित सभी प्रत्याशी रहेंगे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को गढ़वा में आयोजित सभा में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का भी संबोधन होगा. उनके अलावे झारखंड के सह प्रभारी एवं असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वा सरमा व केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश दूबे का भी संबोधन होगा. इस सभा में पलामू प्रमंडल के सभी भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे. इनमें पलामू सांसद बीडी राम, गढ़वा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी, भवनाथपुर के प्रत्याशी भानु प्रताप शाही, विश्रामपुर विधानसभा के प्रत्याशी रामचंद्र चंद्रवंशी, हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कमलेश सिंह, छतरपुर विधानसभा की प्रत्याशी पुष्पा देवी, डालटनगंज विधानसभा के प्रत्याशी आलोक चौरसिया, पांकी विधानसभा के प्रत्याशी शिव पूजन मेहता भी मौजूद रहेंगे. इन लोगों के साथ अन्य स्थानीय नेता जो मंच पर मौजूद रहेंगे, उनकी सूची भी बना ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >