गढ़वा: गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के अंडर-15 वर्ग के तीसरे स्थान के मुकाबले में शुक्रवार को बीएसकेडी पब्लिक स्कूल ने ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल को 1-0 से हरा दिया. फुटबॉल स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में बीएसकेडी पब्लिक स्कूल की ओर से आलोक ने एकमात्र गोल किया. उनका यह गोल निर्णायक साबित हुआ और टीम ने मैच जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया.
मैच के अंतिम समय तक ज्ञान निकेतन की टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला कोऑर्डिनेटर कमलेश कुमार दुबे, अभिषेक द्विवेदी, धर्मराज, भारती आनंद यादव, फुटबॉल कोच सोनी कुमारी, आशीष कुमार तथा टेक्निकल टीम के संजय कुमार, विजय सिंह, रंजन, सोन, सुशील और अल्ताफ का विशेष योगदान रहा.
मौके पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी मौजूद थे.
