झारखंडी लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा की प्रखंड कमेटी गठित

झारखंडी लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा की प्रखंड कमेटी गठित

झारखंडी लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा की बैठक में भवनाथपुर प्रखंड कमेटी के विस्तार पर चर्चा हुई. इस दौरान पदाधिकारियों का चयन किया गया. बैठक के मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष प्रीति राज पासवान की उपस्थिति में सदस्यों का चयन किया गया. इसमें संरक्षक ओमप्रकाश आर्य, अध्यक्ष उज्जवल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष इंद्रजीत शानू पासवान, विकास कुमार , सचिव शैलेश कुमार गुप्ता, उप सचिव अरुण कुमार ठाकुर, संगठन सचिव अभय कुमार यादव, मीडिया प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता के अलावा कार्यकारिणी सदस्य योगेन्द्र सिंह, रविन्द्र पासवान, संतोष उरांव, धीरज कुमार, राहुल कुमार, अजीत कुमार व संदेश कुमार शामिल है. प्रीति ने कहा कि झारखंड में सभी दल के नेताओं ने आम लोगों व आदिवासियों को छलने का काम किया है. भरपूर खनिज संपदा होने के बावजूद झारखंड गरीब राज्य बनकर रह गया है. हमारी पाटी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के नेतृत्व में राज्य के विकास को लेकर संगठन को मजबूत किया जा रहा है. बैठक की अध्यक्षता शिव पारस पासवान ने की तथा संचालन विजय महतो ने किया.

उपस्थित लोग : इस अवसर पर पलामू जिला मनोनीत अध्यक्ष दिलीप कुमार, गढ़वा जिला मनोनीत अध्यक्ष जयप्रकाश पासवान, पलामू संगठन महामंत्री सचितानंद, सुरेश गुप्ता व विकास पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >