भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग, भाजयुमो ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के विरोध में भाजयुमो ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। सीबीआई जांच और सीएम के इस्तीफे की मांग की गई।

गढ़वा: झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी, उत्पाद सिपाही भर्ती, जेपीसीएल सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, अनियमितता, पेपर लीक एवं सीटों की खरीद-फरोख्त के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा गढ़वा के जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी के नेतृत्व में शनिवार को गढ़वा उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया.

ज्ञापन में राज्य सरकार से सभी विवादित भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने, जेपीएससी के तीनों सदस्यों को पद से हटाकर उनकी गिरफ्तारी करने तथा भर्ती घोटालों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की गई. साथ ही उत्पाद सिपाही दौड़ परीक्षा के दौरान मृत अभ्यर्थियों के परिजनों को समुचित मुआवजा देने की भी मांग की गई.

इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी ने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. राज्य के लाखों अभ्यर्थी निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया चाहते हैं.यदि सरकार दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं करती है तो भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं के हित में आंदोलन को और तेज करेगा.

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद घूरन राम, रघुराज पांडेय, बिनोद तिवारी, कन्हैया चौबे, विवेकानंद तिवारी, अरविंद कुमार तूफानी, जिला महामंत्री मुकेश कुमार चौबे एवं जितेंद्र प्रसाद, राजीव तिवारी, अनीता गुप्ता, मधुलता कुमारी, विकास तिवारी, मनोज जायसवाल, कुंदन चंद्रवंशी,अशोक कुमार केशरी, धनंजय कुमार गौंड, लालमोहन जी, मनीष कुमार गुप्ता, कुंदन प्रसाद, रामलला दुबे, पीयूष चौबे, प्रवीण पाल आदि उपस्थित थे. रिपोर्ट पीयूष तिवारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पियूष तिवारी

पियूष तिवारी गढ़वा जिले में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. ढाई दशक से भी अधिक के इस सुदीर्घ अनुभव में उन्होंने खोजी पत्रकारिता को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया है. पेचीदा प्रशासनिक मामलों का तथ्यपरक विश्लेषण करना और छिपी हुई खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ सामने लाना उनकी कार्यशैली की मुख्य पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >