गढ़वा. भाजपा की ओर से विकसित भारत (वीबी) जीरामजी योजना को लेकर जिला सम्मेलन का आयोजन रविवार को मेराल हाईस्कूल के मैदान में किया गया है. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि देश के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीबी जीरामजी योजना को विकसित करने के लिए नया परिवर्तन किया है. जिसका लाभ आमजनों को मिलेगा. उन्होंने कहा कि जिला सम्मेलन में भाजपा पलामू सांसद वीडी राम, गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, भवनाथपुर के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, पुर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी सहित जिले एवं प्रदेश से अन्य कई नेता व समर्थक शामिल होंगे. इस मौके पर जिला महामंत्री संतोष दुबे व पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
