भाजपा कार्यकर्ता रात 10 बजे रांची रवाना होंगे

भाजपा कार्यकर्ता रात 10 बजे रांची रवाना होंगे

भाजपा ओबीसी मोर्चा की एक बैठक गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि गढ़वा जिला से 10 हजार युवा जन आक्रोश रैली में गढ़वा टाउन हॉल के मैदान से एक साथ रात 10 बजे रांची के लिए प्रस्थान करेंगे. बैठक का संचालन लखन प्रसाद गुप्ता ने किया.

उपस्थित लोग : इस अवसर पर पलामू प्रमंडल के प्रभारी विनय चंद्रवंशी, महामंत्री रविंद्र कुमार जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री चंदन जायसवाल, किसान नेता पुष्प रंजन मेहता, युवा भाजपा नेता शनि चंद्रवंशी, महिला नेत्री अंजली गुप्ता व युवा भाजपा नेता बालाजी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >