रंका. रामनवमी को लेकर रविवार को रंका में बाइक जुलूस निकाला गया. जुलूस में भारी संख्या में राम भक्त शामिल हुए. जुलूस श्री रघुनाथ आखाड़ा हनुमान मंदिर से गाजे- बाजे के साथ निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व श्री राम नवमी पूजा समिति के अध्यक्ष सुल्पानी सिंह व कोषाध्यक्ष शिक्षक अखिलेश्वर सिंह ने किया. जुलूस बैजनवा घाटी हनुमान मंदिर, कंचनपुर, रबदा, रंकाखुर्द, ठाकुरबाड़ी मंदिर, गढ़ देवी मंदिर, थाना मोड़, हुरदाग शिव मंदिर, सलेया, होते हुए पुनः श्री रघुनाथ आखाड़ा हनुमान मंदिर पहुंचा. जुलूस के दौरान जय श्री राम के नारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.
श्री रघुनाथ आखाड़ा मंदिर से निकाला बाइक जुलूस
श्री रघुनाथ आखाड़ा मंदिर से निकाला बाइक जुलूस
