बरसात में बीमारी से बचने के लिए सतर्कता बरतें

बरसात में बीमारी से बचने के लिए सतर्कता बरतें

बरसात के पहली बारिश से होनेवाले बीमारी से बचने के लिए व्यक्तिगत तौर पर व्यक्ति को सावधानी एवं सतर्कता बरतने की जरूरत है. यह बात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ गौतम कुमार यादव ने कही. श्री यादव ने बताया कि सतर्कता बरतने से बीमारी कम होती है. इसके लिए उन्होंने बरसात के दिनों में घरों के आसपास पानी जमा न होने दे, घरों में रखे गुलदस्ते, टीवी में लगे पर्दे व दरवाजे व खिड़की में लगे पर्दे को हमेशा साफ रखने की सलाह दी है. उन्होंने बताया कि यह इसलिए जरूरी है कि क्योंकि बरसात के दिनों में इनमें मच्छर घुसे रहते हैं. मच्छर के काटने से कई तरह की बीमारी की आशंका बनी रहती है. उन्होंने लोगों को घरों में साफ-सफाई के अलावा सोखता व नाली की सफाई को लेकर विशेष ध्यान देने तथा जल जमाव होने से रोकने की बात कही. इससे मलेरिया, डायरिया, डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारी से बचा जा सकता है. वहीं बरसात के दिनों में खान-पान पर भी विशेष ध्यान देने तथा ताजा व पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >