बीडीओ ने शराब भट्ठी को किया ध्वस्थ

बीडीओ ने शराब भट्ठी को किया ध्वस्थ

श्री वंशीधर नगर. प्रशासन ने अवैध रूप से चल रहे महुआ शराब भट्ठी के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है. बीडीओ रौशन कुमार ने अलकर के घाघरा जंगल में अवैध रूप से चल रही महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. उन्होंने सैकड़ों लीटर तैयार अवैध महुआ शराब और ड्रम में रखे महुआ को नष्ट कर दिया. बीडीओ ने बताया कि वह भोजपुर पंचायत के अलकर में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा करने गये थे. इसी दौरान ग्रामीणों से उन्हें क्षेत्र में अवैध महुआ शराब भट्ठी संचालित होने संबंधी मिली गुप्त सूचना मिली. इसके बाद उन्होंने छापेमारी कर अवेध शराब व अन्य सामग्री नष्ट कर दी. बीडीओ रौशन कुमार ने बताया कि लगभग 19 ड्रम महुआ शराब नष्ट की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >