गढ़वा. शहर के जोबरईया स्थित बंडा पहाड़ के श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में रविवार से नौ दिवसीय विराट श्री रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ होगा. महायज्ञ के पहले दिन भव्य जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. आयोजन को लेकर शनिवार को प्रधान संयोजक सह युवा समाजसेवी राकेश पाल ने आयोजन समिति के साथ तैयारियों की अंतिम समीक्षा की. महायज्ञ की जलयात्रा रविवार सुबह 8:15 बजे मंदिर परिसर से शुरू होगी. शोभायात्रा गढ़वा-मझिआंव मार्ग और रंका मोड़ होते हुए दानरो नदी छठ घाट पहुंचेगी. वहां से पवित्र जल भरकर श्रद्धालु पुनः यज्ञशाला परिसर लौटेंगे. जलयात्रा के बाद मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर श्रीराम कथा मंडपम का विधिवत उद्घाटन करेंगे. प्रधान संयोजक राकेश पाल ने बताया कि महायज्ञ के लिए भव्य पांच मंजिला यज्ञशाला बनकर तैयार है. क्षेत्र की महिलाओं ने भक्ति भाव से इसकी लिपाई-पुताई और रंग-रोगन का कार्य पूरा किया है.
बंडा पहाड़ पर आज निकलेगी जलयात्रा
बंडा पहाड़ पर आज निकलेगी जलयात्रा
