कांडी में मधेशिया समाज ने मनाई बाबा गणिनाथ जयंती - हवन-पूजन के बाद निकली शोभायात्रा

कांडी में बाबा गणिनाथ गोविंद की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इस दौरान शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर.

उपेन्द्र नारायण तिवारी की रिपोर्ट

कांडी. बाबा गणिनाथ गोविंद के जयकारों से शनिवार को कांडी बाजार भक्तिमय हो उठा. सोनभद्र आदर्श इंटर महाविद्यालय परिसर से मधेशिया हलवाई समाज की ओर से बाबा गणिनाथ गोविंद की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया. शोभायात्रा बाजार की प्रमुख सड़कों से होते हुए देवी मंदिर पहुंची. श्रद्धालु बाबा गणिनाथ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे.

पूजा-अर्चना व हवन के बाद निकली शोभायात्रा

इससे पहले महाविद्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और हवन किया गया. झंडोत्तोलन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. धार्मिक अनुष्ठान के बाद शोभायात्रा निकाली गयी, जिसका देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद समापन हुआ. इसके बाद समाज के लोग समारोह स्थल लौटे.

शिक्षा, संस्कार और एकजुटता पर जोर

मुख्य समारोह में बाबा गणिनाथ गोविंद की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर जयंती मनायी गयी. गढ़वा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अतिथियों को अंगवस्त्र और बाबा गणिनाथ की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने बाबा गणिनाथ गोविंद के जीवन और सामाजिक विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया.

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, संस्कार और एकजुटता समाज की मजबूत नींव है. युवाओं को नशे से दूर रखने, बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है. सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा मजबूत करने पर भी जोर दिया गया.

भक्ति गीतों पर भावविभोर हुए श्रद्धालु

इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किये. भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर तक भावविभोर रहे. समापन पर सामूहिक भोज का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.

मंच संचालन शिक्षक संदीप कुमार, रामलखन प्रसाद, अशोक प्रसाद व विजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया. आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष संजय प्रसाद, उपाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद, महामंत्री सन्नी कुमार, कोषाध्यक्ष अजय प्रसाद, उप कोषाध्यक्ष भोला प्रसाद, संरक्षक अशोक प्रसाद, राजेश प्रसाद, अरुण प्रसाद, राजाराम प्रसाद, मीडिया प्रभारी विजय कुमार, अमित प्रकाश, पुजारी हरिदास सहित समाज के अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >