गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के तेनार गांव निवासी एक युवक ने अपने हाथ के कलाई को ब्लेड से काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में उसके परिजनों ने बताया पत्नी से उसका विवाद हुआ था. इसी बात से आक्रोशित होकर उसने ब्लेड से अपने हाथ का नस काट लिया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने आसपास के लोगो के सहयोग से उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
